{"_id":"5cb8d74cbdec221418355496","slug":"construction-of-inner-ring-road-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनर रिंग रोड का निर्माण कार्य रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनर रिंग रोड का निर्माण कार्य रुका
Fri, 19 Apr 2019 03:31 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Fri, 19 Apr 2019 03:31 AM IST
सार
- परीक्षितगढ़-मवाना रोड को मिलाने वाली सड़क का हो रहा था निर्माण
- अब्दुल्लापुर के पास से गंगानगर तक करीब ढाई किमी बनाई जानी है रोड
- 900 मीटर की सर्विस लेन बनाने के साथ रुक गया काम
विज्ञापन
परीक्षितगढ़- मवाना रोड को मिलाने वाला इनर रिंग रोड पर रुका काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परीक्षितगढ़ मार्ग से मवाना रोड को मिलाने वाली इनर रिंग रोड का काम अब रुक गया है। चुनाव से पहले तेजी से बन रहे इस मार्ग से शहर के जाम से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही थी। वहीं मार्च तक इस काम को पूरा करने का दावा धरा रह गया, क्योंकि ढाई किमी लंबे मार्ग में से अभी तक सिर्फ 900 मीटर की सर्विस लेन ही तैयार हुई है।
परीक्षितगढ़ मार्ग पर अब्दुल्लापुर से पहले नाले का पुल पार करते ही बाईं तरफ नाले के किनारे से इनर रिंग रोड का निर्माण शुरू हुआ था। इस मार्ग को मेरठ-मवाना रोड पर गंगानगर थाना से पहले मिलाना है। इसके निर्माण का टेंडर दो हिस्सों में जारी होने के बाद दिसंबर में काम शुरू हो गया था। सबसे पहले ठेकेदार द्वारा मुख्य मार्ग के नाले पर पुल निर्माण कराया गया। साथ ही बीच मार्ग में सीवर लाइन के मेनहॉल, मुख्य मार्ग पर सर्विस लेन के डिवाइडर तैयार किए गए। इसके बाद सर्विस लेन बनाने का काम शुरू हुआ। ठेकेदार द्वारा 900 मीटर लंबी सर्विस लेन तैयार कराने के बाद काम रोक दिया गया। आगे के मार्ग के चौड़ीकरण के लिए अभी तक खुदाई नहीं कराई गई है। न ही मार्ग के बीच में आने वाले खत्तों को हटाया गया है। वहीं इस इनर रिंग रोड से मिलने वाली गंगानगर ग्लोबल सिटी के पीछे से निकलने वाली सड़क के निर्माण के लिए लेवल करने का काम तेजी से चल रहा है।
दो चौराहों को मिलेगी राहत
इस रोड के बनने से जेल चुंगी तथा कमिश्नरी आवास चौराहे पर ट्रैफिक लोड कम होगा। मवाना की ओर से आने वाले वाहन को यदि किला रोड जाना है तो वह शहर में प्रवेश नहीं करेगा और सीधे इस रोड के जरिए ही निकल जाएगा। इससे समय भी बचेगा और दूरी भी कम तय करनी होगी।
विज्ञापन
नहीं हटाए गए विद्युत पोल
इस इनर रिंग रोड पर जितनी सर्विस लेन अभी तक बनी है, उसमें भी कई बाधाएं हैं। मार्ग के बीच कई जगह विद्युत पोल खड़े हैं, जबकि नियमानुसार मार्ग निर्माण से पहले उन्हें शिफ्ट किया जाना चाहिए था। ये खंभे कभी भी दुघर्टना का सबब बन सकते हैं।
18 करोड़ रुपये बनेगी 24 मीटर चौड़ी सड़क
यह सड़क 24 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। ढाई किमी के इस हिस्से पर 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क में बाह्य विकास शुल्क का पैसा लगाया जाएगा। इस सड़क में डिवाइडर बनेगा। उसे दोनों तरफ सात सात मीटर की मुख्य लेन बनेगी। इसके साथ साथ पांच पांच मीटर की सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। कवायद यह रहेगी कि भारी वाहन अलग लेन में चलें और हल्के वाहन अलग लेन में। सड़क किनारे पौधरोपण भी होगा।