फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of highways will be hampered for Shiv devotees

शिवभक्तों के लिए बाधा बनेंगे हाईवे के निर्माण कार्य

Mon, 24 Jun 2019 04:15 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 24 Jun 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of highways will be hampered for Shiv devotees
पल्हैड़ा चौपले पर होता पुल का निर्माण - फोटो : अमर उजाला
मोदीपुरम। नेशनल हाईवे 58 पर जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य के चलते इस बार शिवभक्तों के लिए कांवड़ यात्रा आसान नहीं दिखाई दे रही है। इन निर्माण कार्यों के शुरू होने के बाद से लगातार शहर के लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में लाखों कांवड़ियों के यहां से गुजरने पर हालात और बुरे हो सकते हैं। वहीं जाम से निपटने और कांवड़ियों की यात्रा सकुशल पूरी कराने के लिए प्रशासन ने अभी तक कोई प्लान नहीं तैयार किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में परतापुर बाईपास से लेकर मुजफ्फरनगर तक के 73 किलोमीटर क्षेत्र में 220 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं।  इसके तहत अंडरपास, सर्विस रोड, फुट ओवरब्रिज, वनवे ओवरब्रिज, रेलवे पुल आदि का निर्माण किया जाना है। कई का निर्माण चल रहा है। एनएच 58 पर 2011 में टोल वसूली शुरू हो गई थी। इसके बाद भी काफी काम रुका हुआ था। इस पर एनएचएआई ने जनवरी माह में काम शुरू कराया है। इसके बाद सिवाया गांव में सर्विस रोड के लिए मकानों को हटाया गया। खतौली बाईपास पर जंक्शन बनाने के लिए काम शुरू हुआ है। वहीं दादरी में अंडरपास, खिर्वा कंकरखेडा व पल्हैड़ा में फ्लाईओवर बन रहे हैं।
विज्ञापन


ये होंगे नए काम
- सुभारती के सामने ओवर ब्रिज, 810 मीटर सर्विस रोड, नाला निर्माण - 6.16 करोड़
- खड़ौली मस्जिद के पास 600 मीटर चौड़ीकरण का काम - 3.26 करोड़
- कंकरखेडा खिर्वा बाईपास पर फ्लाईओवर व सर्विस रोड - 16 करोड़
- जिटौली बाईपास पर सर्विस रोड - एक करोड़
- पल्लवपुरम फेज वन के सामने फुट ओवरब्रिज - 1.65 करोड़
- पल्हैड़ा मोदीपुरम हाईवे पर 6 लेन का फ्लाईओवर - 28 करोड़
- सिवाया में फुट ओवरब्रिज, सर्विस रोड - 3.75 करोड़
- खतौली बाईपास पर जंक्शन इम्प्रूवमेंट - 17 करोड़
- खतौली बाईपास फ्लाईओवर वनवे - 16 करोड़
- खतौली बाईपास पब्लिक अंडरपास - 18 करोड़
- भैंसी के पास जंक्शन इंप्रूवमेंट - 14 करोड़
- मुजफ्फरनगर नगर बाईपास पर अप्रोच ओवरब्रिज - 12 करोड़
- पंचेड़ा मुजफ्फरनगर व्हीकल अंडरपास -26 करोड़

कुछ नहीं है प्लानिंग
हरिद्वार जाने के लिए एनएच 58 मुख्य मार्ग है। कांवड़ यात्रा के दौरान करीब एक सप्ताह पहले से भारी वाहन और पांच दिन पहले सभी वाहन बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन निर्माण कार्यों के बीच कांवड़ियों के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। इसका खामियाजा शिवभक्तों को भुगतना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आ रही है परेशानी
खिर्वा बाईपास और पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। यहां निर्माणधीन कंपनी ने ट्रैफिक को निकालने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। यही स्थिति खतौली बाईपास पर भी है। निर्माण कार्य के दौरान यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में कांवड़ियों का रेला निकलने पर क्या हालात होंगे।  

हर रोज लग रहा जाम
पल्हैड़ा चौराहे पर निर्माण के चलते रोज जाम लग रहा है। कई कई किलोमीटर लंबे जाम में यात्री फंस रहे हैं। पर्यटकों का आवागमन बढ़ने से जून माह के शुरू से ही हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। लेकिन प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। जिससे जाम से बचा जा सके।


हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसे पूरा होने में करीब दो साल लगेंगे। इसके बाद लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। एनएचएआई के निर्देशन में तेजी से काम चल रहा है। निर्माणाधीन कंपनी को भी जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। -श्रीधर नारायण, डायेरक्टर, वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed