{"_id":"670da93117f090e73b01feb4","slug":"construction-of-ganga-expressway-accelerated-slabs-being-laid-on-pillars-meerut-news-c-14-1-mrt1005-680056-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज, पिलर पर डाले जा रहे स्लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज, पिलर पर डाले जा रहे स्लैब
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर के गंगा एक्सप्रेसवे का काम अब तेज हो गया है। सड़क बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। पिलर पर स्लैब डाले जा रहे हैं। बृजघाट पर गंगा नदी में पुल के लिए पिलर काफी ऊंचाई तक बन गए हैं। इन पर भी स्लैब डालने का काम शुरू हो गया है। पुल बनाने के लिए तैयार किए जा रहे पिलर लगाए जा रहे हैं।
जनवरी में होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज गति से चल रहा है। खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली के पास इंटरचेंज का काम 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। तीन फेज में चल रहा काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क के 10 किलोमीटर लंबे भाग को गांव भधौला, अटौला और गोविंदपुरी के जंगल तक बना लिया गया है।
वहीं, 10 किलोमीटर लंबी अन्य सड़क का काम अंतिम चरण में है। बिजौली इंटरचेंज भी तेजी से आकार ले रहा है। माना जा रहा है कि महीने भर में यह बनकर तैयार हो जाएगा। नेशनल हाईवे-334 पर ओवरब्रिज पर पिलर और स्लैब डाले जा रहे हैं। आसपास मिट्टी भराव का कार्य पूरा हो चुका है। उतार चढ़ाव वाली जगह पर मिट्टी डाली जा रही है। गांव अतराड़ा में काली नदी के ऊपर पुल बनकर तैयार हो चुका है। गांव अटौला में भी बड़ा पुल बनाने का कार्य अंतिम दौर में हैं। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण भी 12 चरणों में ही किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 36000 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
मेरठ-हापुड़ सेक्शन पर तेजी से चल रहा काम
जनवरी में होने वाले कुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेसवे तैयार होने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। निर्माणदायी संस्था आईआरबी के मुख्य महाप्रबंधक अनूप सिंह ने बताया कि ग्रीन फील्ड परियोजना के तहत मेरठ हापुड़ सेक्शन पर तेजी से काम चल रहा है। यहां 70 फीसदी से अधिक कार्य हो चुका है। समय से पहले ही काम को पूरा कर लिया जाएगा।