फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of foot overbridge begins without permission; plants crushed by JCB

Meerut News: बिना अनुमति फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, जेसीबी से रौंदे पौधे

Fri, 23 Oct 2026 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Construction of foot overbridge begins without permission; plants crushed by JCB
खरखौदा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वन विभाग की जमीन पर जेसीबी से समतल करते हुए (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। यह कार्य वन विभाग की अनुमति के बिना कराया जा रहा था। निर्माण के दौरान जेसीबी से हाईवे किनारे लगे पौधे रौंद दिए गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। उन्होंने बिना अनुमति दोबारा काम शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
हाईवे पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए यह फुट ओवरब्रिज प्रस्तावित था। जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर इसका प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। बजट जारी होने के बाद शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसी दौरान जेसीबी से कई पौधे क्षतिग्रस्त हो गए। वन विभाग ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से अनुमति पत्र मांगा। कर्मचारी अनुमति नहीं दिखा सके। एनएचएआई के अधिकारी अंकुर कुमार ने बताया कि अनुमति जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत चौधरी ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति पौधों को रौंदा गया है। फिलहाल चेतावनी देकर निर्माण कार्य रोका गया है। भविष्य में बिना अनुमति काम या पौधों को नुकसान पहुंचाने पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed