फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable's mother robbed of jewelry; throat slit and killed when she resisted.

अपडेट:- कांस्टेबल की मां के जेवर लूटे, विरोध करने पर गला रेतकर की हत्या

Wed, 01 Jul 2026 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Constable's mother robbed of jewelry; throat slit and killed when she resisted.
नोट- संभल के लिए ध्यानार्थ,
विज्ञापन

-------------------
- पुलिस ने हत्यारोपी कुटुंभ के देवर को किया गिरफ्तार
- पहचानने पर चाकू से गर्दन काट कर कर दिया कत्ल
- परीक्षितगढ़ के रामनगर गांव में मंगलवार रात को हुई वारदात
- संभल में तैनात है मृतका का बेटा
- घर में अकेली रहती थी वृद्धा फूल समुंदरी
- परिजनों ने शव नहीं उठने दिया, एसएसपी के आश्वासन पर परिजन माने
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़( मेरठ)। थाना परीक्षिगतगढ़ के गांव रामनगर उर्फ सैदीपुर में मंगलवार देर रात घर में अकेली सो रही अनुसूचित जाति की वृद्ध महिला फूल समुंदरी (65) से जेवर लूटने का विरोध करने पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका का छोटा बेटा विपिन यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और संभल जिले में तैनात है। बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव की महिलाएं घर पहुंची तो फूल समुंदरी का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा देखा। शरीर से जेवर नहीं थे और घर से सामान भी खुर्द बुर्द था। परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी अविनाश पांडेय के आश्वासन पर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसपी ने हत्या के खुलासे के लिए क्राइमब्रांच, सर्विलांस, पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने जांच उपरांत हत्यारोपी लीलू सिंह को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पड़ौस में रहने वाली लीलू मृतका का कुटुंब का देवर है। वह जेवर चुराने के लिए घर में घुसा था। पहचानने पर उसने वद्धा की हत्या कर दी।
गांव रामनगर निवासी फूल समुंदरी पत्नी राम सिंह मजदूरी करती थी। मंगलवार की रात वह मकान की छत पर सोई हुई थी। बारिश के आने के बाद वह नीचे कमरे में सोने चली गई थी। बुधवार सुबह गांव पड़ोसी महिला मोनी जब फूल समुंदरी को बुलाने घर पहुंची तो आवाज लगाने पर अंदर से कोई नहीं आवाज आई तो उसने मकान में अंदर जाकर देखा तो फूल समुंदरी की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी थी। उसका चारपाई पर शव पड़ा हुआ था। उसके के कानों से सोने के कुंडल और गले से सोने का ओइम का लॉकेट गायब मिला। वहीं घर में रखा संदूक खुला पड़ा था। उसकी लूटपाट के बाद हत्या की गई थी।
विज्ञापन

मृतका का बड़ा बेटा मोनवीर मवाना बस स्टैंड कैपिटल वाली गली में सिलाई का कार्य करता है और वह अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि छोटा बेटा विपिन संभल जिले में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, महिला को बुधवार रात गांव खटकी में अपनी भतीजी की शादी में भात देने जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी देहात अभिजीत सिंह, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी देहात ने शव को पोस्टमार्टम को भेजना चाहा तो परिवार के लोगों ने शव नहीं उठने दिया। परिजन हत्यारोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जानकारी पाकर एसएसपी अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर शीघ्र ही वारदात का खुलासा व हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया। एसएसपी के आश्वासन पर परिजनों ने शव को उठने दिया। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार की तहरीर पर परीक्षितगढ़ पुलिस ने अज्ञात में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।

----------
चार घंटे में किया हत्या का खुलासा
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त पांच टीम गठित की गई। पुलिस ने चार घंटे बाद ही हत्यारोपी लीलू सिंह को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। पकड़े गए हत्यारोपी ने बताया कि वह रात करीब एक बजे शराब पीकर जेवर चोरी करने के लिए फूल समुंदरी के घर में घुसा था। सोेते हुए जब वह उसके जेवर उतारने लगा तो वह जग गई। पहचान लेने पर उसने चाकू से गर्दन काट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह जेवर व उसका मोबाइल लूट कर भाग आया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की कब्जे से लूटे गए जेवर और मृतका का मोबाइल बरामद हुआ है। उसे बृहस्पतिवार आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed