{"_id":"619560b0ae21ba230f6a95d5","slug":"constable-suspended-in-vedio-viral-meerut-news-mrt565270192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन का वीडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित
मेरठ। पैसों के लेनदेन के मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले का अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। एसएसपी ने सिपाही ललित कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि कुछ दिन पहले समर गार्डन चौकी पर तैनात सिपाही ललित कुमार का वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि ललित कुमार ने मकान के विवाद में एक युवक से पैसे ऐंठ लिए और उसे मुकदमे में न फंसाने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी का नाम मुकदमे में शामिल कर दिया गया।
युवक ने सिपाही को 20 हजार रुपये देते वक्त वीडियो बना लिया था। इस मामले की जांच सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया कर रहे थे। सीओ कोतवाली ने अपनी जांच में सिपाही को दोषी पाया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।