फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable injured after being hit by Chinese cart

Meerut News: चीनी मांझे की चपेट में आने से सिपाही जख्मी

Wed, 12 Feb 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Constable injured after being hit by Chinese cart
- चीनी मांझे की चपेट में आने से रोजाना हो रहे है हादसे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एल. ब्लॉक पुलिया पर बाइक सवार पुलिसकर्मी चीनी माझे की चपेट में आने से जख्मी हो गया। पुलिसकर्मी ने तत्काल ब्रेक लगा दिया। बाद में ड्रेसिंग कराकर पुलिसकर्मी निकल गया।


मंगलवार शाम पांच बजे तेजगढ़ी चौराहे से एल. ब्लॉक की तरफ एक बाइक सवार पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तेजी से जा रहा था। पुलिया पर अचानक चीनी मांझा पुलिसकर्मी के चेहरे के सामने आ गया। पुलिसकर्मी की नजर समय रहते मांझे पर पड़ गई। गले में लिपटने से पहले ही पुलिसकर्मी ने बाइक के ब्रेक लगा दिए लेकिन फिर भी वह मामूली रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोग दौड़कर पुलिसकर्मी के पास पहुंचे और मांझा हटाया। गले से खून निकलते देख लोग पुलिसकर्मी को लेकर पास ही एक निजी अस्पताल में आ गए। अस्पताल के स्टाफ ने ड्रेसिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी बिना कोई कार्रवाई किए वहां से लौट गए। पुलिसकर्मी लोहिया नगर थाने में तैनात बताया जा रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सिपाही ने घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article