{"_id":"5f1de9ea8ebc3e9f6a14ee34","slug":"congressmen-engaged-in-encircling-bjp-meerut-news-mrt493215362","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को घेरने में जुटे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को घेरने में जुटे कांग्रेसी
विज्ञापन
मेरठ। कांग्रेसी कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को घेरने में जुट गए हैं। उनके द्वारा छोटी-छोटी वीडियो बनाकर फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और अन्य माध्यमों से जनता तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, जनता से आह्वान किया कि भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे गलत कार्यों को जानने का प्रयास करें।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवनीश काजला के संयोजन में रविवार को पदाधिकारिओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के देशव्यापी ऑनलाइन अभियान स्पीक अप इंडिया के पांचवें चरण की शुरुआत की। यहां कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई। वहीं, भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनी गई सरकारों पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कांग्रेसी नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि लोकतांत्रिक सरकारों को तोड़ना बंद किया जाना चाहिए। राजस्थान विधानसभा का सत्र तुरंत बुलाया जाए। यहां हरिकिशन आंबेडकर, कपिल पाल, ठाकुर तेजवीर सिंह, देवल दुबलिश, राहुल जड़ोदिया, सूर्यांश तोमर, रोहित राणा, महेंद्र शर्मा, नितीश भारद्वाज, रविंद्र सिंह, संजय कटारिया, अखिल कौशिक आदि रहे।
वहीं, महानगर कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की शुरुआत कर दी है। इसके तहत रविवार को महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने नंगलाताशी में पीटर हैरिसन की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें संगठन की मजबूती एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। इस मौके पर नवनियुक्त कोषाध्यक्ष सरदार करमिंदर सिंह, मनजीत सिंह कोछड़, महासचिव कमल जायसवाल, राज केसरी, नफीस सैफी, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रवक्ता अखिल कौशिक, सचिव प्रवीण संजीव जायसवाल को सम्मानित किया। यहां ग्राम वार्ड अध्यक्ष सुनीता मौर्य, गयूर खान, पीटर, केके शर्मा, वीर सिंह, राजपाल गोसाईं, राजपाल आर्य आदि ने भी विचार रखे।