फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congressmen cut the cake on the birthday of former National President Rahul Gandhi

Meerut News: कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर काटा केक

Mon, 19 Jun 2023 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Congressmen cut the cake on the birthday of former National President Rahul Gandhi
-आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर में कांग्रेस नेता ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।


ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व में भूमि अधिग्रहण कानून बनाने के लिए भट्टा परासौल आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्तमान में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाते हुए कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करते हुए भाजपा सरकार की तानाशाही, जन विरोधी नीतियों के संबंध में एक आंदोलन का स्वरूप प्रदान कर देश में जागृति उत्पन्न की। वहीं देश में किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेसियों ने संकल्प किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाकर गरीब, वंचित, दलितों, मध्यम वर्गीय व्यापारियों, आमजन के हित में कार्य किया जाएगा। इस मौके पर बाबा गोपीचंद, प्रवीण तरार, राजकुमार शर्मा, रविंद्र आर्य, राजेश कश्यप, अमित शर्मा, सोमदेव चौधरी, शेखरपाल, पुनीत शर्मा, अशोक जैन, बाबूखान, ठाकुर लाखन सिंह, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, विक्रम सिंह, राजप्रेम शर्मा, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed