फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress workers raised slogans and were put under house arrest by the police.

Meerut News: कांग्रेसियों ने की नारेबाजी, पुलिस ने किया नजरबंद

Wed, 21 Jan 2026 03:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Congress workers raised slogans and were put under house arrest by the police.
सरधना। प्रदेश सरकार द्वारा बुलडोजर कार्रवाई कर राजमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस
सरधना। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट से राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस महासचिव जितेंद्र पांचाल के कार्यालय पर एकत्रित हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कार्यालय पर ही नजरबंद कर लिया। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई। इससे पूरे प्रदेश में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जितेंद्र पांचाल का कहना है कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर पाल-गड़रिया समाज से थीं और उन्होंने अपने शासनकाल में पिछड़े समाज के स्वाभिमान को मजबूती दी। उनकी प्रतिमा का हटाया जाना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर तथा राहुल गांधी के निर्देश पर प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। सरधना में भी कांग्रेस कार्यकर्ता इसी प्रदर्शन की तैयारी एकत्रित हुए थे लेकिन प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई को तानाशाही रवैये का प्रतीक बताया है। कांग्रेसियों को नजरबंद करने के कारण ज्ञापन नहीं सौंपा जा सका। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अनीश खान, चेतन कश्यप, रियाज खान सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed