फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress workers in Meerut start service satyagraha to demand release of state president

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ में शुरू किया सेवा सत्याग्रह

Tue, 09 Jun 2020 08:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jun 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Congress workers in Meerut start service satyagraha to demand release of state president
Congress - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा सत्याग्रह शुरू किया हुआ है। जिसके तहत कांग्रेसियों ने जहां गरीबों को घर-घर खाने के पैकेट उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई से संबंधित पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस समर्थकों ने 'कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई' महाअभियान का नारा दिया हैं। मजदूरों के हितों में कार्य करते हुए दस लाख पोस्ट लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


 मेरठ में पोस्टर लगाने का शुभारंभ मंगलवार को यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव, मेरठ मंडल प्रभारी विदित चौधरी ने किया। मंडल प्रभारी ने कहा कि योगी  सरकार न तो कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद कर रही है और न ही कांग्रेस नेताओं को करने दे रही है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि यूपी कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह शुरू किया गया है। जिसके तहत 22 हजार लोगों को मेरठ में खाना खिलाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाअभियान की थीम 'सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय है। पोस्टर लगाने व खाना वितरण में शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, रोहित राणा, संजय कटारिया, सपना सोम, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, मनजीत सिंह कोछड़, अखिल कौशिक, डॉ. मुजीबुर्रहमान, मगन शर्मा, सूर्यांश तोमर आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed