फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   congress will start janjagran campaign

किसानों के द्वार जाकर उनका दर्द जानेंगे कांग्रेसी : नरेश सैनी

Sun, 09 Feb 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
congress will start janjagran campaign
किसानों के द्वार जाकर उनका दर्द जानेंगे कांग्रेसी : नरेश सैनी
विज्ञापन

मेरठ। उप्र में किसान बेहाल है। उन्हें न तो फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है और न ही समय पर गन्ने का भुगतान हो रहा है। बिजली के भारी बिल भेजे जा रहे हैं। किसानों की समस्या जानने के लिए कांग्रेस ने जनजागरण अभियान शुरू किया है। कांग्रेसी सरकार जगाओ किसान बचाओ के नारे के साथ किसानों के द्वार पहुंचेंगे, उनकी समस्या जानेंगे और किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। यह कहना है सहारनपुर विधायक और किसान आंदोलन प्रभारी नरेश सैनी का। वे शनिवार को बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
नरेश सैनी ने कहा कि किसान जनजागरण की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर ऐसे किसानों से मिलेंगे जो गन्ना पेमेंट न होने, बिजली बिल में गड़बड़ी, फसलों का उचित मूल्य न मिलने से परेशान हैं। ऐसे किसानों से फॉर्म भरवाए जाएंगे। जिसके बाद समस्याओं के समाधान की लड़ाई जड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि तहसील दिवसों पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाएगा। तहसील दिवस के दौरान जनता की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किए जाएंगे। छह मार्च तक जिला स्तर पर आंदोलन होंगे। वहीं 17 मार्च को किसानों की समस्याओं को लेकर लखनऊ में प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने और बिजली का बिल हाफ करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

नरेश सैनी ने बताया कि आवारा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं, ऐसे में सरकार को या तो गांव-गांव में गोशाला खोलनी चाहिए या फिर किसानों को रखवाली भत्ता जारी करना चाहिए। वहीं गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक पं. जयनारायण शर्मा, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, सलीम पठान सहित काफी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed