फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress victory in Assembly elections, connection with Saharanpur of Kamal Nath Sachin Pilot

मुख्यमंत्री पद के दावेदार कमलनाथ और सचिन पायलट का सहारनपुर से खास नाता, जानें क्या ?

Wed, 12 Dec 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 12 Dec 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Congress victory in Assembly elections, connection with Saharanpur of Kamal Nath Sachin Pilot
कमलनाथ और सचिन पायलट का फाइल फोटो

मध्य प्रदेश की सियासत में खासी हनक रखने वाले कमलनाथ और राजस्थान में भाजपा के विजय रथ को रोककर कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सचिन पायलट सहारनपुर की जमीन से विशेष रूप से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार कमलनाथ जहां सहारनपुर के दामाद हैं, तो वहीं सहारनपुर सचिन पायलट की जन्मभूमि है। सचिन पायलट के जन्म के समय उनके पिता स्वर्गीय राजेश पायलट सहारनपुर के सरसावा एयरबेस पर तैनात थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट दोनों ही अपने-अपने राज्य में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। दोनों की ही कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। चाहे कमलनाथ हों या फिर सचिन, ऐसे में सहारनपुर के लिए खुशी का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का सहारनपुर से अटूट नाता है। मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहारनपुर के दामाद हैं। कमलनाथ की सहारनपुर में ससुराल है। कमलनाथ सहारनपुर के भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा के फूफा हैं। सांसद राघव लखनपाल शर्मा के पिता पूर्व विधायक निर्भयपाल शर्मा की बहन अलका की शादी कमलनाथ के साथ हुई थी। कमलनाथ काफी समय तक सहारनपुर आते-जाते रहे।

वहीं राजस्थान में कांग्रेस की बड़ी जीत के सूत्रधार माने जा रहे और मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की अग्रिम पंक्ति में शामिल सचिन पायलट का जन्म सहारनपुर में ही हुआ था। सचिन पायलट के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट (राजेश्वर प्रसाद) वर्ष 1976 से 1978 के बीच सहारनपुर के सरसावा एयरबेस पर स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनात थे। 1977 में सचिन पायलट का जन्म हुआ था। स्वर्गीय राजेश पायलट के मित्र रहे चौधरी कटार सिंह ने बताया कि सचिन पायलट का जन्म यहीं पर हुआ। 

राजेश पायलट पुराना आरटीओ कार्यालय के पास नंद कुटीर में किराए पर रहे थे। सचिन पायलट के रिश्ते में बहनोई एवं कलक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष रहे एडवोकेट राजकुमार वर्मा ने बताया कि स्वर्गीय राजेश पायलट उनकी पत्नी के सगे चाचा थे।

स्वर्गीय राजेश पायलट की पत्नी और सचिन पायलट की मां रमा पायलट ने सहारनपुर के जैन कॉलेज से ही एलएलबी किया था। सचिन पायलट के बचपन का नाम शिबु भी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed