फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress Questioned at women policemen getting mehendi applied in LIU office, says couldn't they given a off

Meerut: LIU ऑफिस में महिला पुलिसकर्मियों के मेहंदी लगवाने पर कांग्रेस की चुटकी, कहा-छुट्टी न दे सकते थे क्या?

Wed, 01 Nov 2023 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Nov 2023 06:01 PM IST
सार

मेरठ के खुफिया विभाग का दफ्तर करवा चौथ के दिन ब्यूटी पार्लर बन गया। करवा चौथ के मौके पर एलआईयू के दफ्तर में महिला कर्मचारी बाहरी लोगों से मेहंदी लगवाती दिखीं। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो गया। इसे लेकर कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए चुटकी ली है।

विज्ञापन
Congress Questioned at women policemen getting mehendi applied in LIU office, says couldn't they given a off
यूपी कांग्रेस ने किया ट्वीट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में करवाचौथ पर आज सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रहीं हैं। पति के लिए सोलह श्रृंगार कर रही हैं। वहीं, ऐसे में मेरठ के एलआईयू दफ्तर का एक वीडियो सामने आया है। जहां पर महिला पुलिसकर्मी मेहंदी लगवा रही हैं। 

विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि ड्यूटी के कारण तैयार होने का समय नहीं मिला। मेहंदी भी नहीं लगवा पाईं। इसलिए अब ऑफिस में ही मेहंदी लगवानी पड़ी। नौकरी के साथ रीति-रिवाजों का भी पालन करना है। मेहंदी का वीडियो एक महिला पुलिसकर्मी की प्रोफाइल से अपलोड किया गया है। वहीं खुफिया विभाग के दफ्तर में मेहंदी लगवाने के लिए बाहरी लोगों की एंट्री पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी कांग्रेस ने किया ट्वीट
इस मामले में यूपी कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, मेरठ के एलआईयू ऑफिस में एक महिला कर्मचारी ब्यूटी पार्लर की युवतियों को बुलाकर मेहंदी लगवा रही हैं। बताइये ! खुफिया विभाग के कर्मचारी ही बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर विभाग सेंधमारी करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed