फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   congress protest at collecrtrate

Meerut News: वोट की चोरी लोकतंत्र पर हमला, चुनाव आयोग को जवाब देना होगा

Mon, 28 Sep 2026 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
congress protest at collecrtrate
- बारिश में भी कमिश्नरी पार्क में जुटे कांग्रेसी, विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

- बंद किया कलक्ट्रेट का गेट, नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे कांग्रेसी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कमिश्नरी पर गरजे। प्रदर्शन करते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया और इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस मामले में चुनाव आयोग से जवाब भी मांगा गया।
सोमवार को महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क से जिला अधिकारी कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि देश के लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोच्च है। वोट की सुरक्षा करना निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। आज सवाल किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि देश के प्रत्येक मतदाता के अधिकार का है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही बारिश के बीच में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचने लगे थे। प्रशासन ने पार्क में भारी पुलिस बल तैनात कर पूरे क्षेत्र को पुलिस घेरे में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, चुनाव आयोग की निष्पक्षता कायम करो, वोट की चोरी बंद करो सहित जोरदार नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई बार तीखी नोकझोंक एवं धक्का-मुक्की हुई। नारेबाजी करते हुए कमिश्नर कार्यालय के सामने से होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े। पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर दिया, जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। काफी देर बाद गेट खोला गया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, मेरठ ब्लॉक प्रमुख अरुण कौशिक, आदित्य प्रकाश शर्मा, मनिंदर सूद वाल्मीकि, नसीम कुरैशी, शबी खान, हेमंत प्रधान, सलीमुद्दीन शाह, जगदीश शर्मा, डॉ. जफरुल्लाह, मनजीत सिंह कोचड़, महेंद्र गुर्जर, अनिल अरोड़ा, रिहानुद्दीन, पीयूष रस्तोगी, संजय कटारिया, रॉबिन नाथ गोलू आदि ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से जनता के वोट और संविधान की रक्षा की लड़ाई जारी रखेंगे।

प्रदर्शन के दौरान रविंद्र सिंह, राहुल जलोदिया, मोहम्मद इरशाद पहलवान, केडी शर्मा, अनिल प्रमुख, अवधेश बिहारी सक्सेना, सरताज त्यागी, अरुण त्यागी, फिरोज रिजवी, किरण बाला, संजीदा खान, रीना शर्मा, बबली देवी, सुनीता मंडल, मासूम असगर आदि मौजूद रहे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed