फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress presidential candidate's house caught fire in Shahjahanpur

Meerut News: शाहजहांपुर में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के घर में आग लगी

Sat, 29 Apr 2023 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Congress presidential candidate's house caught fire in Shahjahanpur
किठौर। शाहजहांपुर में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर चुनाव लग रहे उम्मीदवार अयाज खान के आवास पर देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से लाखों रुपये कीमत का माल जलकर स्वाहा हो गया। पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी से अयाज खान मैदान में हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे अचानक उनके आवास पर आग लग गई। कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। जाग होने पर आग की ऊंची लपटें देखकर शोर शराबा शुरू हो गया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग से कई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सुबह जानकारी होने पर काफी संख्या में कस्बा वासी प्रत्याशी के घर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। अभी तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed