फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   congress party arise farmers problems

किसानों की समस्याओं को उठाएंगे कांग्रेसी

Mon, 24 Feb 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
congress party arise farmers problems
खिवाई में जनजागरण बैठक में विचार रखते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : SARDANA
सरूरपुर(मेरठ)। कस्बा खिवाई में कांग्रेस पार्टी के किसान जन जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में किसान हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर लड़ाई का शंखनाद कर चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता टीम बनाकर किसानों से मिलेंगे। उन्होंने कांग्रेसियों से 40 दिवसीय अभियान में जनता को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। सुशील चौधरी ने कहा कि जनजागरण अभियान के तहत पार्टी प्रत्येक गांव में किसानों के घर घर जाकर समस्याओं को सुनेगी। अभियान पूरे प्रदेश में शुरू किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष मुरसलीन चौहान ने बताया कि इसके अंतर्गत फरवरी से ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। ब्लॉक स्तर पर किसानों से मिलना, उनसे मांग पत्र भरवाना, प्रतिदिन नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर किसानों की समस्याओं को हाईलाइट किया जाएगा। कांग्रेस एक किसान की बात नाम से फर्म तैयार कर रही है, जिसमें किसानों की समस्याओं को नोट कर डीएम के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में लोगों ने अस्पताल शुरू कराने और गोशाला की व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान ठाकुर धर्म सिंह, अरविंद बालियान, राहुल जड़ौदिया, राकेश सिंह, इस्लाम, चौधरी विक्रम सिंह राणा, अनवर सभासद, दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed