फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   congress opposed dinesh khatik's statement

हस्तिनापुर को श्रापित भूमि बताकर मंत्री ने किया पावन धरा का अपमान : योगी जाटव

Sun, 28 Dec 2025 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
congress opposed dinesh khatik's statement
मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की ओर से शनिवार को पत्रकार वार्ता की गई। इसमें एससी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं एआईसीसी सदस्य योगी जाटव ने कहा कि प्रदेश के मंत्री दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर को श्रापित भूमि बताकर पावन धरा का अपमान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर वह धरती है जो अखंड भारत की राजधानी रही है। यह श्रीकृष्ण भगवान की कर्मस्थली रही है। यहां माता कुंती का घर है। पांडवों की जन्मस्थली है। हस्तिनापुर की धरती पर अनेक धर्मों का संगम है। यह अतिशय क्षेत्र है। यहां पर पूरे देश के जैन समाज के लोग भगवान शांतिनाथ का दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर पंज प्यारे भाई धर्मसिंह का गुरुद्वारा है। पूरे देश से सिख धर्म के लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। यही गंगा पुत्र पिता भीष्म की जन्मस्थली है।
विज्ञापन

योगी जाटव ने कहा कि महाभारत काल में द्रौपदी का चीरहरण हुआ लेकिन प्रदेश सरकार के मंत्री ने हस्तिनापुर की धरती का ही चीरहरण कर दिया। हस्तिनापुर की धरती ने ही उन्हें दो बार विधायक बनाया और वह मंत्री बने। मंत्री ने हस्तिनापुर के सम्मानित नागरिकों का जो अपमान किया है, हम उसे सहन नहीं करेंगे। यह हमारा अपमान है। इसका जवाब हस्तिनापुर की जनता आने वाले समय में देगी। जिला प्रवक्ता सैय्यद आमिर, सुनीता मंडल जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी हस्तिनापुर विधानसभा ने भी निंदा की। राकेश कुशवाह, अरुण कौशिक, तरुण शर्मा, अवनीश पंवार, संदीप वशिष्ठ, उवैस अंसारी, अताउल्ला शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed