{"_id":"5dd05fcf8ebc3e54a133f9a7","slug":"congress-on-withdrawal-of-security-of-gandhi-family-meerut-news-mrt453972393","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी परिवार की सुरक्षा वापस लेने पर उबले कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी परिवार की सुरक्षा वापस लेने पर उबले कांग्रेसी
विज्ञापन

मेरठ। केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी का घेराव किया। साथ ही प्रधानमंत्री से तत्काल गांधी परिवार की सुरक्षा वापस करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर सुरक्षा वापस नहीं होती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मेरठ कॉलेज के निकट कुटिया पर इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस के रूप में कमिश्नरी गेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने गेट पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। कांग्रेसी कमिश्नरी में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने कांग्रेसियों की मांग पर अपर आयुक्त को गेट पर बुलाया। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गांधी परिवार ने देश को सींचा है। प्रधानमंत्री को चाहिए कि वह गांधी परिवार की सुरक्षा वापस करें। यदि यह निर्णय नहीं लिया गया तो किसान, मजदूर, व्यापारी सभी को साथ लेकर सड़कों पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को जवाब देगी।
प्रदर्शनकारियों में लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष युगांश राणा, मनोहर नागर, डा. प्रभात गौतम, गौरव भाटी, शबी खान, अजय शर्मा, आमिर रजा, सुशील सैनी, अर्चित गुप्ता, अखिल कौशिक, शुभम भाटी, अरिश गाजी, यामीन खरदौनी, राजकरण विकल, सिद्धार्थ धामा, अरुण कौशिक, नौशाद सैफी, आशु शर्मा, अनस सुल्तान, संजय कटारिया, गोलू, मुकेश गुप्ता, अंसार अहमद, सलीम अख्तर, हरिओम सोनकर, रवनीश कुमार, सुरेंद्र यादव, सलमान कुरैशी, तेजपाल डाबका, इमरान, करण शर्मा आदि मौजूद रहे।