फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress officials will give arrest from Indira Chowk today

आज इंदिरा चौक से गिरफ्तारी देंगे कांग्रेस पदाधिकारी

Wed, 06 Oct 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Congress officials will give arrest from Indira Chowk today
आज इंदिरा चौक से गिरफ्तारी देंगे कांग्रेस पदाधिकारी
विज्ञापन

मेरठ। कांग्रेस कमेटी मेरठ ने यूपी कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आपात सभा आयोजित की। छह अक्तूबर को इंदिरा चौक से गिरफ्तारी देने का एलान किया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि प्रियंका गांधी को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है। संघर्ष करने के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने 11 सदस्यीय कमेटी बनाई, जिसमें डॉक्टर यूसुफ क़ुरैशी, कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, आदित्य शर्मा, विनोद मोघा, जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अरोरा, दिनेश मोहन शर्मा, हेमचंद ठेकेदार, अजय त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी सदस्य हैं।
विज्ञापन

इनके साथ जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी, जिला व महानगर उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा इसके पदेन सदस्य होंगे। सभा में महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, हरीकिशन आंबेडकर, दिनेश मोहन शर्मा, शहजाद यूसुफ, रोबिन नाथ गोलू, नफीस सैफ़ी, विनोद सोनकर, पीटर हैरिसन, उषा चिन्योट, रीना शर्मा, डॉक्टर कर्मेन्द्र सिंह, राम सिंह, वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी प्रतिमा के पास धरना
वहीं, कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर हापुड़ रोड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा के पास सांकेतिक धरना दिया। महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी की अगुवाई में पदाधिकारी जुटे। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जनता का दमन करने में प्रदेश सरकार ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed