फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ,congress national general secretary Priyanka Gandhi tells the truth of 125 crore jobs on social media

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर बताया 'सवा करोड़ रोजगार का सच', इस योजना पर उठाए सवाल

Sat, 27 Jun 2020 10:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jun 2020 10:07 PM IST
सार

- मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को भी किया शामिल  
- एक जिला एक उत्पाद पर भी खड़े किए सवाल  

विज्ञापन
,congress national general secretary Priyanka Gandhi tells the truth of 125 crore jobs on social media
प्रियंका गांधी

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को घेर रही है। हाल ही में कोरोना के कारण बढ़ी मृत्यु दर को उन्होंने प्रतिशत के आधार पर दिखाया था। अब उन्होंने सरकार के दावे सवा करोड़ रोजगार के सच को बताया है।

विज्ञापन

 
प्रियंका गांधी ने देश-विदेश में प्रसिद्ध मुख्य उद्योगों के बारे में लिखते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को इसमें शामिल किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखे इस अपडेट को सवा करोड़ रोजगार का सच नाम दिया है।  

विज्ञापन

60 हजार श्रमिक बेरोजगार  
स्पोर्ट्स गुड्स के लिए मशहूर मेरठ में 60 हजार श्रमिकों के पास कोई काम नहीं है। तीन महीने से स्टेडियम बंद होने से खेल गतिविधियां बंद हैं। नतीजन स्पोर्ट्स गुड्स के कारखाने भी बंद हैं। इस बात को प्रियंका गांधी ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है। इसके अलावा उन्होंने बनारस के सिल्क उद्योग, आगरा के चमड़ा उद्योग की परेशानियों को भी उठाया है।

वहीं, प्रियंका ने लिखा कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और रोजगार देने की बात कही जा रही है। मगर इस योजना का कुल बजट ही 100 करोड़ रुपये का है, जिसका बड़ा हिस्सा प्रचार पर ही खर्च हो जाता है।  

मनरेगा पर उठाए सवाल  
मनरेगा के तहत महज 100 दिन रोजगार देने की व्यवस्था है। उसमें भी मजदूरी बहुत देर से मिल रही है। ऐसी स्थिति में कोरोना काल में कैसे मजदूरों के घर में नियमित चूल्हा जलेगा। प्रियंका ने कहा कि खबरों के मुताबिक, जगह-जगह मनरेगा में अपात्रों के फर्जी जॉब कार्ड बनाने का काम जोरों पर है। केवल प्रचार, फोटो सेशन व आंकड़े दिखाने के लिए मनरेगा का नाम लेकर झूठे दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed