फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress members staged a protest and got into a heated exchange with the SDM.

Meerut News: कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम से हुई नोकझोंक

Tue, 25 Aug 2026 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Congress members staged a protest and got into a heated exchange with the SDM.
सरधना। स्कूल की वीडियो बनाने क मामले को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एसडीएम से बह
- जर्जर स्कूल के वायरल वीडियो पर कार्रवाई का किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कालंद गांव के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर इमारत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी और कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं की उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी का आरोप है कि जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल के बेटे संयम पांचाल एडवोकेट और उनके साथी अयान मिर्जा के खिलाफ गलत तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, संयम पांचाल क्षेत्र के गांवों में स्कूल-कॉलेजों की स्थिति और जनसमस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे थे। इसी क्रम में कालंद स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर इमारत का सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है। सोमवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के विरोध के बाद दोनों युवकों को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित, सपना सोम, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, सैयद रिहानुद्दीन समेत अन्य पदाधिकारी तहसील पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोनों युवकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान उप जिलाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उप जिलाधिकारी उनकी बात सुने बिना ज्ञापन लिए अपने कार्यालय में चले गए। इसके बाद कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि यदि प्राथमिकी निरस्त नहीं की गई और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कांग्रेस तहसील से लेकर जिला स्तर तक आंदोलन करेगी।

सरधना। स्कूल की वीडियो बनाने क मामले को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एसडीएम से बह

सरधना। स्कूल की वीडियो बनाने क मामले को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एसडीएम से बह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed