Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress meeting emphasizes unity, appeals to increase activism down to booth level

Meerut News: कांग्रेस बैठक में एकजुटता पर जोर, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की अपील

Mon, 16 Feb 2026 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Congress meeting emphasizes unity, appeals to increase activism down to booth level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के गोमती नगर स्थित कांग्रेस नेता सईद कुरैशी के आवास पर जिला संगठन की मजबूती को लेकर बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव भाटी रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की असली पहचान है। बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनता की समस्याएं सुने तथा उन्हें पार्टी मंच के माध्यम से उठाने का कार्य करें। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान को गति देने पर भी जोर दिया। बैठक में संगठन विस्तार के तहत पांच पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। इसरार नानू एवं अरशद खान को जिला सचिव बनाया गया। सईद कुरैशी को मंडल अध्यक्ष सरधना की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि नासिर खान और सलीम शेख को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला से स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संचालन जिला उपाध्यक्ष चौधरी राहुल जड़ोदिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदयवीर त्यागी, सबी खान, मोंटू एडवोकेट, अरुण कौशिक, शाहनवाज मिर्जा, इरफान अली निजामी, अनीस अंसारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed