फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress leader Sharda Tyagi said there is negligence in Priyanka Gandhi's security

कांग्रेस नेता शारदा त्यागी बोलीं- प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चल रही बड़ी चूक, सरकार पर उठाए सवाल

Wed, 04 Dec 2019 02:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Dec 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Sharda Tyagi said there is negligence in Priyanka Gandhi's security
कांग्रेस नेता शारदा त्यागी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में खरखौदा कस्बा निवासी कांग्रेस नेता शारदा त्यागी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वह 26 नवंबर को प्रियंका गांगी से मिलने उनके आवास पर गई थी। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी के आवास पर एक बड़ी लापरवाही देखी। जिससे वह हैरान हैं और उन्होंने सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता था प्रियंका गांधी घर पर हैं या नहीं। लेकिन जैसे ही हमारी गाड़ी उनके आवास पर पहुंची तो वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों में से दो सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेडिंग को हटाया और आवास का गेट खोलकर गाड़ी को अंदर जाने का इशारा कर दिया। उसके बाद जैसे ही वह गाड़ी से उतरी तभी अंदर से प्रियंका गांधी अपने पीए के साथ किसी कार्यक्रम में जाने के लिए बाहर निकली तब उनसे वार्ता नहीं हो पाई। परंतु बच्चों की जिद के आगे प्रियंका गांधी झुक गई और उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी ली। उसके बाद प्रियंका गांधी अपने कार्यक्रम के लिए चली गई थी। शारदा त्यागी पत्नी सोराज त्यागी ने बताया कि वह अपने बेटे चंद्रशेखर त्यागी के चुनाव को लेकर समर्थन के लिए मिलने गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को कांग्रेस नेता शारदा त्यागी ने अपने आवास पर बताया कि प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भारी चूक चल रही है। जैसे ही वह अपनी गाड़ी लेकर प्रियंका गांधी के आवास में घुसी तो किसी भी सुरक्षाकर्मी ने न कुछ पूछा न ही गाड़ी की तलाशी ली और न ही उनसे कोई पूछताछ की। भाजपा सरकार ने प्रियंका गांधी की सुरक्षा हटा ली है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शारदा त्यागी ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व इंदिरा गांधी की सुरक्षा में भारी चूक के चलते पहले ही हत्या हो चुकी है।

ट्वीट कर उठाए सवाल

मेरठ की कांग्रेस नेता शारदा त्यागी ने आरोप लगाए हैं कि प्रियंका गांधी की सुरक्षा होमगार्ड्स के भरोसे छोड़ी हुई है। उन्होंने कहा, 'जिस वाहन ने प्रियंका गांधी वाड्रा के निवास पर सुरक्षा को तोड़ा, उसमें मैं मौजूद थी। मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और पार्टी को लेकर प्रतिबद्ध हूं। मुझे यह देखकर बहुत ही दुख हुआ कि सुरक्षा होमगार्ड्स के भरोसे छोड़ी हुई है। मैं पहली बार वहां गई थी और यह देखा।'

शारदा त्यागी ने आगे कहा, 'मैं उनके (प्रियंका गांधी वाड्रा) घर का पता नहीं जानती और मैंने इस बारे में कांग्रेस दफ्तर में फोनकर के पूछा। जब मैं वहां पहुंची तो देखा, सुरक्षाकर्मियों को यह चिंता भी नहीं थी कि कार में कौन बैठा है, तुरंत ही बैरिकेड हटा दिए गए और गेट खोल दिए गए।'

तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निवास स्थान पर सुरक्षा चूक के मामले पर केंद्रीय गृृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

अमित शाह ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गृृह मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी और परिवार के लोग सुरक्षा नियंत्रण से नहीं गुजरते हैं। 

अमित शाह ने सदन को बताया कि यह मामला 25 नवंबर का है। प्रियंका गांधी को सूचना मिली कि राहुल गांधी काले रंग की एसयूवी में उनसे मिलने आने वाले हैं।, लेकिन ठीक इसी समय एक दूसरी काली एसयूवी आई, जिसमें मेरठ की कांग्रेस नेता शारदा त्यागी थीं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed