{"_id":"68f79415016cc231be02660e","slug":"congress-leader-naushad-qureshi-passes-away-after-his-condition-worsens-while-kicking-his-scooter-meerut-news-c-29-1-smrt1037-156944-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूटी में किक मारते समय हालत बिगड़ी, कांग्रेस नेता नौशाद कुरैशी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूटी में किक मारते समय हालत बिगड़ी, कांग्रेस नेता नौशाद कुरैशी का निधन
Tue, 21 Oct 2025 07:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
नौशाद कुरैशी
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री खालापार निवासी नौशाद कुरैशी (65 )का निधन हो गया। उन्हें स्कूटी में किक मारते समय सीने में परेशानी हुई। उपचार के लिए जाते समय उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं व परिजनों में शोक है। पिछले 35 साल से वह संगठन में सक्रिय थे।
खालापार निवासी कांग्रेस नेता 1992 से संगठन में सक्रिय थे। उनके बेटे शहल ने घर पर ही रेस्टोरेंट खोला हुआ है। वह मंगलवार सुबह अपने बेटे के रेस्टोरेंट पर थे। दोपहर में कहीं जाने के लिए अपनी स्कूटी में किक मारने लगे तभी उनके सीने में परेशानी हुई। यह देखकर परिजन व आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए ले जाने के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। इस सूचना के बाद कांग्रेस नेता सहारनपुर प्रभारी अब्दुल्ला आरिफ, फैसल कुरैशी, आकाश त्यागी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे।
कांग्रेस के सहारनपुर प्रभारी ने बताया कि नौशाद कुरैशी संगठन में 1993 के बाद लंबे समय तक जिला महामंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य भी रहे। नगर में होने वाले चुनावों के दौरान संगठन के प्रत्याशी का कार्यालय उनके आवास में ही होता था। वह संगठन के लिए समर्पित थे।-संवाद