फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress leader Imran Masood says BJP is plotting to incite a riot by CAA and NRC

कांग्रेस नेता इमरान मसूद बोले- एनआरसी और सीएए की आड़ में दंगा भड़काने की साजिश

Sat, 11 Jan 2020 08:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Jan 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Imran Masood says BJP is plotting to incite a riot by CAA and NRC
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भाजपा सरकार पर एनआरसी और सीएए की आड़ में दंगा भड़काने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा द्वारा कानून के पक्ष में शनिवार को सहारनपुर में निकाली गई पद यात्रा पर भी सवाल उठाए। इतना ही नहीं, उन्होंने जिला प्रशासन पर भी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंत्री संजीव बालियान बोले- पाकिस्तान से ज्यादा हिंदुस्तान में सुरक्षित हैं मुस्लिम
विज्ञापन


इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारें दंगे भड़काकर विपक्ष की आवाज को दबा देना चाहती हैं। इसलिए विपक्षी दलों को शांतिपूर्वक विरोध और रैली करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने शनिवार की भाजपा पदयात्रा को सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करार दिया। उन्होंने प्रशासन से पूछा कि भाजपा को पदयात्रा निकालने की अनुमति किस आधार पर दी गई। आरोप लगाया कि पद यात्रा में शामिल रहे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर दंगे में खड़े होकर पुलिस से गोलियां चलवा रहे थे। ऐसे व्यक्ति को दंगे का मुख्य आरोपी होना चाहिए था। ऐसे व्यक्ति को सहारनपुर रैली में शामिल होने की अनुमति देकर नफरत फैलाने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण ढंग से एनआरसी और सीएए का विरोध जारी रखेगी। कांग्रेस के केंद्र की सत्ता में आने पर इन कानूनों को समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed