फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress Leader Ajay Rai targeted BJP, said soldiers are becoming martyrs but Modi is welcomed with flowers

भाजपा पर तीखा हमला: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- जवान शहीद हो रहे, पीएम फूल-मालाओं से करा रहे स्वागत

Fri, 15 Sep 2023 12:24 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Sep 2023 12:24 AM IST
सार

Meerut News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जवान शहीद हो रहे हैं और पीएम मोदी फूल मालाओं से करा रहे स्वागत। कहा कि जनता इसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी।

विज्ञापन
Congress Leader Ajay Rai targeted BJP, said soldiers are becoming martyrs but Modi is welcomed with flowers
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा का दोहरा चरित्र अब नहीं चलेगा। भाजपा शहीदों के घर से मिट्टी लेने का अभियान चला रही है, जबकि सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फूल मालाओं से उसी समय अपना सम्मान करा रहे हैं। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है, जिसे लोग पहचान चुके हैं और 2024 के चुनाव में जवाब देंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को मेरठ में माधवपुरम के जीबीआई पार्क में हुए कांग्रेस सेवा दल के प्रादेशिक सम्मेलन में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन

राय ने कहा कि ‘इंडिया’ देश के लोगों का गठबंधन है, जिसके साथ जनता खड़ी है। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ में 26 दल हैं, जबकि प्रधानमंत्री तो 38 दलों के साथ गठबंधन किए हुए हैं। उन्होंने मेरठ की धरा को नमन करते हुए कहा कि यह वीरों और क्रांतिकारियों की धरती है।

अजय राय ने कहा कि सीमा पर जवान शहीद हो रहे, पीएम अपना स्वागत करवा रहे हैं। वास्तव में अगर बलिदानियों के प्रति सरकार संजीदा होती तो प्रधानमंत्री को कार्यक्रम स्थगित कर शोक संवेदना जतानी चाहिए थी। यह दोहरा चरित्र अब जनता जान गई है, 2024 में इसका जवाब देगी। शहीद की मिट्टी को सिर पर लगाने वाले को जनता आगे बढ़ाएगी। 

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में सरकार बदलेगी, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने पार्टी के निर्देश पर प्रधानमंत्री के खिलाफ 2014 में चुनाव लड़ा और सवा लाख से अधिक वोट हासिल किए। अजय राय ने कहा कि अभिमन्यु बनना आसान नहीं है। अभिमन्यु लड़कर हारे। एलान किया कि इस सत्ता को उखाड़ फेंकेंगे, हर जिले से खदेड़ देंगे।

सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि ‘इंडिया’ में शुरू और आखिर में आई है, जो इंसानियत का प्रतीक है जबकि शेष एनडीए है, जिसके डीएनए में खराबी है। मोदी व अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है जिसे हमें मजबूत बनाना होगा।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, सेवादल के जिलाध्यक्ष नितिश भारद्वाज व महानगर अध्यक्ष विनोद जाटव ने फूल-मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। दीपक शर्मा, अभिमन्यु त्यागी, हरिकिशन अंबेडकर, रोहताश भैया, रंजन शर्मा, विशाल वशिष्ठ, सुरेंद्र फौजी, अनिल प्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed