{"_id":"6aba978760d0c4c7210c4b77","slug":"congress-is-spreading-confusion-among-the-public-regarding-sir-mayor-meerut-news-c-72-1-mct1004-160186-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर को लेकर जनता में भ्रम फैला रही कांग्रेस : महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर को लेकर जनता में भ्रम फैला रही कांग्रेस : महापौर
विज्ञापन
महापौर कार्यालय में सोमवार देर शाम आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते मेयर हरिकांत अहलुवालिया।
महापौर व जिला पंचायत प्रशासक ने कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महापौर हरिकांत अहलूवालिया और जिला पंचायत प्रशासक गौरव चौधरी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा भाजपा सरकार पर झूठे आरोप लगाते रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक स्वार्थ के लिए बदनाम किया जा रहा है। एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम और दुष्प्रचार फैला रही है। चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के आरोपों की वास्तविकता सामने आई है।
सूरजकुंड स्थित महापौर कैम्प कार्यालय पर सोमवार शाम को प्रेसवार्ता में दोनों ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। प्रेस वार्ता में कहा गया कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए जिस पत्र को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा था, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह आयोग की किसी नीति या एसआईआर से संबंधित विषय नहीं था, बल्कि एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़ा आंतरिक मामला था। इसे एसआईआर अथवा आयोग की नीति से जोड़कर प्रस्तुत करना तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष द्वारा एसआईआर के दौरान फॉर्म-6 के घोषणापत्र को लेकर भी जनता के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा है। कहा कि लोकतंत्र में संस्थाओं पर सवाल उठाने का अधिकार सभी को है, लेकिन आरोप तथ्यों और प्रमाणों पर आधारित होने चाहिए। इस अवसर पर महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, अंकित चौधरी आदि उपस्थित रहे।