फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress candidate Mohsina Kidwai had gone on foot to meet farmers for election campaign in 1980

Election Flashback: कमाल का था चुनाव प्रचार का ये अंदाज, ...जब किसानों से मिलने पैदल पहुंच गई थीं मोहसिना

Wed, 03 Apr 2024 07:11 PM IST
कपिल kapil रविंद्र चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर, मेरठ
रविंद्र चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Apr 2024 07:11 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : 1980 में चुनाव प्रचार करने का तरीका बहुत ही अलग था। उस समय कांग्रेस प्रत्याशी मोहसिना किदवई चुनाव प्रचार के लिए पैदल ही खेतों पर पहुंच गई थीं। वहां उन्होंने किसानों से बातचीत की थी।

विज्ञापन
Congress candidate Mohsina Kidwai had gone on foot to meet farmers for election campaign in 1980
मोहसिना किदवई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समय के साथ-साथ चुनाव के तौर-तरीकों में भी बड़े बदलाव देखे गए हैं। पूर्व के चुनावों में चौपालों पर लोगों के विचार जानने के लिए हाथ उठवाया जाता था। जिस उम्मीदवार के पक्ष में सर्वाधिक हाथ उठते थे, उसी के पक्ष में सभी मतदान करते थे। 

विज्ञापन


उस समय संसाधन कम थे पर चुनौती बड़ी थी। न ऊंचे मंच थे और न ही लाउडस्पीकर की उचित सुविधा। तब वोटों के लिए प्रत्याशी खेत-खलिहानों तक पैदल ही जाते थे। खेतों में काम कर रहे किसानों से बातचीत करते थे। साइकिलों से भी चुनाव का प्रचार होता था।

विज्ञापन

कस्बे के बुजुर्ग लोगों से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने पूर्व के चुनाव को लेकर अपनी बात बताई। कहा कि उनके समय में चौपाल पर पंचायत होती थी, जिसमें हाथ उठाकर फैसला लिया जाता था। ग्राम पंचायत कुंहेड़ा के पूर्व प्रधान संतराम सिंह ने बताया कि 1980 का लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहसिना किदवई चुनाव प्रचार में पैदल ही खेतों पर पहुंची थीं। गांव के दर्जनों किसानों से खेतों पर बातचीत की थी।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Rally: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-'सपा का सूपड़ा साफ करना है, UP से पलायन कर रहे गुंडे'

कस्बे के 70 वर्षीय गोपाल शर्मा और 75 वर्षीय दबखेड़ी निवासी रणबीर सिंह जैनर बताते हैं कि 70 और 80 के दशक में प्रचार बैलगाड़ी से होता था। फूलों से सजी आठ से दस बैलगाड़ियों का काफिला जब निकलता था तो लोगों की भीड़ देखने के लिए जुटती थी। बैलगाड़ी के पीछे उम्मीदवार और समर्थक नारे लगाते हुए चलते थे।

यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed