{"_id":"6000a1de8ebc3e3408594852","slug":"congress-and-left-are-conspiring-to-destabilize-the-country-city-news-mrt5205651165","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रहे कांग्रेस और वामदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रहे कांग्रेस और वामदल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि कांग्रेस और वामदलों को किसानों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इनके एजेंडे में किसान आंदोलन को आधार बनाकर देश में अस्थिरता पैदा करना है। उन्होंने ये विचार बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए।
मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों की खुशहाली का रास्ता खुलेगा। भाजपा सरकार की नीति में किसान हमेशा प्राथमिकता में रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। फसल की लागत से डेढ़ गुना एमएसपी निर्धारित करने की व्यवस्था लागू की। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया। अब 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प पूरा करेंगे।
संजय त्यागी ने कहा कि कांग्रेस नए कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। उसने ही 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में एपीएमसी एक्ट और कृषि विपणन अपग्रेड किए जाने के साथ संविदा खेती व लीजिंग कानून लागू करने का वादा किया था। सरकार साफ कर चुकी है कि एमएसपी खत्म नहीं होगी। यहां भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला महामंत्री भंवर सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नेडू व महानगर अध्यक्ष हर्ष पाल भी मौजूद रहे।