फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congratulated Aastha's father on becoming a fighter pilot

आस्था के लड़ाकू विमान पायलट बनने पर पिता को दी बधाई

Sat, 05 Jul 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Congratulated Aastha's father on becoming a fighter pilot
सरधना। जवाहर नवोदय विद्यालय सरधना के गणित शिक्षक अरुण पुनिया की बेटी आस्था पुनिया ने इतिहास रचते हुए भारतीय नौसेना की पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय, परिजन और पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन

प्राचार्य महेश कुमार ने बताया कि खबर मिलने पर पूरे विद्यालय स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अरुण पुनिया को फोन कर बधाई दी और इसे विद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि आस्था की सफलता विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। इस अवसर पर शिक्षक आरसी पांडेय, राजीव कुमार समेत अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी आस्था की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आस्था पुनिया की यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए, बल्कि देशभर की बेटियों के लिए एक मिसाल है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed