फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflicts between two groups of lawyers in Bijnor, two injured

यूपी: जजी वकीलों के दो गुट भिड़े, जमकर मारपीट फिर फायरिंग, दो घायल

Mon, 23 Apr 2018 08:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 23 Apr 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
Conflicts between two groups of lawyers in Bijnor, two injured
वकीलों के दो गुट भिड़े - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की रंजिश को लेकर सोमवार को जजी में वकीलों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। जजी में गोली चलने से अफरातफरी मच गई। इस विवाद में बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन बलवंत सिंह व उनका पुत्र राहुल काकरान घायल हो गए। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से अधिवक्ता का मुवक्किल घायल हो गया। एक पक्ष की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। पुलिस मुवक्किल के गोली लगने के मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।  

विज्ञापन


18 अप्रैल को बार काउंसिलिंग के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत सिंह व अधिवक्ता आनंद जंघाला के गुट में बार एसोसिएशन के चुनाव की रसीद काटने के तरीके को लेकर विवाद हो गया था। दोनों गुटों में मारपीट भी हुई थी। आनंद जंघाला गुट की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को जजी में दोनों गुट आपस में फिर भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बलवंत सिंह का पुत्र अधिवक्ता राहुल काकरान अपने बस्ते के समीप दूसरे के बस्ते पर बैठे थे। तभी उन पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला बोल दिया। राहुल को बचाने आए बलवंत सिंह से भी मारपीट की गई। दोनों गुट आपस में भिड़े रहे। इस दौरान फायरिंग भी हुई।

विज्ञापन

Conflicts between two groups of lawyers in Bijnor, two injured
पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बलवंत गुट का कहना है कि राहुल अधिवक्ता मनोज उपाध्याय के बस्ते पर बैठा था तब उस पर दूसरे गुट ने हमला किया व फायरिंग की। फायरिंग से जजी में अफरातफरी मच गई। विवाद में अधिवक्ता बलवंत सिंह व उनका पुत्र राहुल घायल हो गए। दूसरे गुट के आनंद जंघाला का मुवक्किल हल्दौर थाने के गांव हसनपुरा निवासी अर्जुन भी दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

आनंद जंघाला गुट के मुताबिक बलवंत सिंह गुट के लोगों ने उनके बस्ते पर आ कर उन पर हमला किया और मुवक्किल को गोली मारी। इस घटना के बाद जजी में पुलिस ने डेरा जमा दिया। दोनों पक्षों के लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई। जिला अस्पताल में बलवंत सिंह व उनके पुत्र ने मेडिकल कराया। दूसरे गुट के मुवक्किल अर्जुन को भी घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। वहां भी दोनों गुट आपस में भिड़ने को तैयार हो गए। बलवंत सिंह गुट की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। तहरीर में आनंद जंघाला को नामजद किया गया है। बाकी हमलावरों को अज्ञात बताया गया है। कहा गया है कि सामने आने पर अज्ञात हमलावरों को पहचान लिया जाएगा। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक जजी में वकीलों में मारपीट व फायरिंग हुई है। मुवक्किल अर्जुन के गोली लगना संदिग्ध लग रहा है इसकी गहराई से जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि गोली लगने में कितनी सच्चाई है। बलवंत सिंह गुट की ओर से तहरीर मिल गई है इसमें रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed