फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict situation between BKU and BJP workers

टिकैत के बयान के बाद टकराव जैसी स्थिति

Sun, 21 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Conflict situation between BKU and BJP workers
भाकियू और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बनी टकराव की स्थिति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के भाजपा नेताओं को शादी और तेरहवीं की चिट्ठी नहीं देने के बयान के बाद जाट बहुल गांवों में भाजपा और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच टकराव जैसी स्थिति बनती जा रही है। इस बयान को विरोधी दल भी हवा दे रहे हैं। ऐसे में चौधरी नरेश टिकैत का रुक भी कुछ नरम हुआ है। उन्होंने किसानों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।
नरेश टिकैत ने यह बयान हाल ही में सिसौली में हुई भाकियू की मासिक पंचायत मे दिया था। नरेश टिकैत भाकियू अध्यक्ष होने के साथ बालियान खाप के मुखिया भी है। केंद्र सरकार राज्य मंत्री संजीव बालियान भी बालियान खाप से ही आते हैं। बयान के बाद वह शादी समारोह में शामिल हुए हैं। संजीव बालियान ने कहा भी नरेश टिकैत यह बयान भाकियू अध्यक्ष के रूप में दिया है, खाप चौधरी के रूप में नहीं। हालांकि टिकैत की घोषणा को आधार बनाकर रालोद, कांग्रेस, सपा नेता भाजपा के खिलाफ माहौल तैयार करने में लगे हैं। कांग्रेस नेता सांसद दीपेंद्र हुड्डा और इमरान मसूद नरेश टिकैत शनिवार को बघरा में हुई पंचायत में नरेश टिकैत के बयान को आधार बनाकर भाजपा नेताओं के बहिष्कार की बात मंच से कही। रालोद नेता जयंत चौधरी मंच से ही भाजपा के खिलाफ लोटा नमक डलवा चुके हैं। जाट रालोद का परंपरागत वोट बैंक रहा है, अन्य दलों का फोकस भी फिलहाल इन्हीं पर है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के माध्यम सिसौली नरेश टिकैत को अपना संदेश पहुंचाया और किसानों के साथ रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अन्य किसान जातियों में हलचल नहीं
मुजफ्फरनगर। भाकियू के फरमान का असर यहां ठाकुर, त्यागी, सैनी, गुर्जर आदि किसान जातियों के गांवों में नहीं है। भाजपा नेता इन गांवों में आसानी से आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed