{"_id":"66ff3714c1d00d579d0f2664","slug":"conflict-due-to-rivalry-in-nahli-five-injured-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105435-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाहली में रंजिश में संघर्ष, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाहली में रंजिश में संघर्ष, पांच घायल
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव नाहली में रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले।दोनों पक्षों से महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर दी है।
गांव नाहली में बुधवार देर रात रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर चले लाठी-डंड़ों व धारदार हथियार से दोनों पक्षों के सलीम पुत्र फिरोज, इलियास पुत्र गनी, सुल्ताना पत्नी राहत, सुलेमान पुत्र जमात, जावेद पुत्र सुलेमान गंभीर रूप से घायल हो गए।
सलीम पुत्र फिरोज पक्ष ने बताया कि सुलेमान पक्ष से तीन दिन पहले किसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसमें गांव के ही लोगों ने आपस में बैठकर समझौता करा दिया था। लेकिन दूसरा पक्ष इस बात की रंजिश रखने लगा। बुधवार को वह इलियास पुत्र गनी के साथ खड़ा हुआ था। दूसरे पक्ष ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
वहीं, सुलेमान पु़त्र जमात का कहना है कि बुधवार को उसका बेटा जावेद किसी काम से बाहर जा रहा था। तीन दिन पुराने झगड़े की रंजिश के चलते रास्ते में रोककर उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बचाव में आई सुल्ताना पत्नी राहत के साथ मारपीट की। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।