{"_id":"61770ee33a7ce4581b58fb44","slug":"conflict-between-two-sides-over-putting-a-balcony-in-nanu-village-three-including-a-woman-injured-sardana-news-mrt5622762156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानू गांव में छज्जा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानू गांव में छज्जा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन

सरधना। नानू गांव में सोमवार सुबह मकान के सामने छज्जा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया।
नानू गांव में हारुण और महबूब पक्ष के बीच मकान के सामने छज्जा डालने को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। महबूब पक्ष से सजील पुत्र जाफर अपने मकान पर छज्जा डाल रहा हैं। जिसका हारुण पक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा है। उनका कहना है कि पूर्व में हुए समझौते में उन्होंने उसके हिसाब से छज्जा डाला था, जबकि सजील समझौते से हटकर छज्जा डाल रहा है।
इसी विवाद में सोमवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। हारुण पक्ष का आरोप है कि महबूब पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला किया। इसमें हारुण की पत्नी अफसाना, राशिद व मुजाहिद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीरावस्था में राशिद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है।