फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict and firing between peoples of two castes in Bijnor city and many injured

यूपी: बस में सीट के लिए संघर्ष, दो गांवों के लोगों में पथराव और फायरिंग

Fri, 30 Aug 2019 12:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Aug 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Conflict and firing between peoples of two castes in Bijnor city and many injured
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के गांव दत्तियाना में बस में सीट पर बैठने को लेकर दो छात्रों में हुई कहासुनी के बाद दो बिरादरी के लोग भिड़ गए। पथराव और फायरिंग में एक युवक सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद में कई अन्य  लोग भी घायल हुए हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह स्कूल जाने के दौरान चांदपुर मार्ग पर गांव दत्तियाना बस अड्डे पर निजी बस में सीट पर बैठने को लेकर गांव सुजातपुर खादर के छात्र पिंटू व दत्तियाना के छात्र अमन के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ठाकुर और दूसरा पक्ष दलित बताया जा रहा है। बस के खानपुर खादर पहुंचने पर दोनों गुटों में फिर विवाद हुआ। इसमें एक दूसरे राज्य में काम करने जा रहा दत्तियाना निवासी मंदीप सिर में चोट लगने से घायल हो गया। घायल मंदीप वापस अपने गांव में पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, एक की मौत, 12 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गांव दत्तियाना में दुकान करने वाले गांव सुजातपुर खादर निवासी तेजपाल सिंह व देवेंद्र के साथ मारपीट हो गई। दोपहर करीब एक बजे गांव सुजातपुर खादर व दत्तियाना के कई लोग फिर से आमने-सामने आ गए।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस, भीड़ के सामने कम पड़ गई। लोगों ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। गांव दत्तियाना निवासी राजू (35) के परिजनों ने बताया उसके सिर में गोली लगी है। पुलिस इलाज को ले गई है। गांव दत्तियाना की महिलाओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: दो पक्षों में संघर्ष, जमकर फायरिंग और 16 लोग घायल, आठ गिरफ्तार

एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि किसी को गोली नहीं लगी है। एक गोली चलने को पता चला है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक चांदपुर लव सिरोही ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed