फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Confectionery owner Naresh Sharma was murdered by his friends over money transactions.

Meerut News: पैसों के लेनदेन में दोस्तों ने की थी कन्फेक्शनरी संचालक नरेश शर्मा की हत्या

Wed, 22 Apr 2026 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Confectionery owner Naresh Sharma was murdered by his friends over money transactions.
- पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, शराब की बोतल ने खोला राज
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के कुराली बस अड्डे पर 18 अप्रैल की रात कन्फेक्शनरी संचालक नरेश शर्मा उर्फ भोलू (40) की हत्या का बुधवार को स्वाट व जानी पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, कन्फेक्शनरी संचालक की हत्या उसी के गांव के दो दोस्तों हर्ष उर्फ हरसू और आशीष ने पिस्टल से गोली मारकर की थी। कन्फेक्शनरी संचालक ने आशीष को कोरोना काल में लगभग 45 हजार रुपये उधार दिए थे। घटना वाली रात को कन्फेक्शनरी संचालक ने आशीष से बचे हुए 18 हजार रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि 18 अप्रैल की रात कन्फेक्शनरी संचालक नरेश उर्फ भोलू का गोली लगा शव उन्हीं की दुकान में बरामद हुआ था। मृतक की पत्नी ने अज्ञात में जानी थाने पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया की दुकान के अंदर शराब के खाली गिलास व एक अंग्रेजी शराब की एक खाली बोतल मिली थी। पुलिस ने बोतल को घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर स्थित ठेके पर स्कैन कराया था। यहां उन्हें पता चला कि शराब की बोतल इस ठेके से खरीदी गई थी। पुलिस ने ठेके व आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें कन्फेक्शनरी संचालक नरेश के के साथ आरोपी हर्ष और आशीष दिखाई दिए थे। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात उन्होंने दुकान के अंदर बैठकर कन्फेक्शनरी संचालक नेरश के साथ शराब पी थी। नरेश ने आशीष से अपने पैसों वापस करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने कन्फेक्शनरी संचालक से मारपीट की थी। आशीष ने पिस्टल निकाल कर कन्फेक्शनरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली। एसपी देहात का कहना है कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-दो गोली मारी थी नरेश को
एसी देहात के अनुसार, पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व ही पिस्टल खरीदी थी। घटना वाले दिन नरेश पैसे के लेनदेन को लेकर उसे लगातार गाली दे रहा था। दोनों आरोपियों ने संचालक के साथ मारपीट की थी। उसके बाद उसको दो गोली मारी थी। एक गोली सिर में व दूसरी गोली कमीज की जेब में रखे मोबाइल पर लगी थी। बुधवार को दोनों आरोपी हरिद्वार को भागने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed