फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Condolences expressed on the death of hockey coach

Meerut News: हॉकी कोच के निधन पर जताया शोक

Mon, 12 Jan 2026 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Condolences expressed on the death of hockey coach
मेरठ। उत्तर प्रदेश सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के दौरान रविवार रात को सहारनपुर मंडल के हॉकी कोच प्रदीप कुमार का हृदय गति रुकने के चलते निधन हो गया। वह सहारनपुर स्टेडियम में संविदा हॉकी कोच के रूप में कार्यरत थे। वह कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान सहारनपुर मंडल की टीम के साथ आए थे। सहारनपुर मंडल की टीम के बाहर हो जाने के बाद वह अपने किसी परिचित के यहां पर रुके थे। देर रात लगभग 12:00 के आसपास उनके दिल में दर्द उठा। परिचित लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप कुमार 2021 से सहारनपुर में बतौर हॉकी प्रशिक्षक तैनात थे। उनके निधन पर स्टेडियम में सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखा और शोक जताया। आरएसओ जितेंद्र यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed