{"_id":"6ae758305bc63ca97e0f8b6b","slug":"condition-of-the-second-brother-who-was-struck-by-the-ahmedabad-express-shows-improvement-meerut-news-c-72-1-mct1010-162076-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आए दूसरे भाई की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आए दूसरे भाई की हालत में सुधार
विज्ञापन
- टीपीनगर में श्मशान घाट के सामने रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा
- मेडिकल कॉलेज में आर्यन ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर टीपी नगर थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के सामने शनिवार शाम अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो सगे भाई शिवम व आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में आर्यन की मौत हो गई थी, जबकि शिवम की हालत अब खतरे से बाहर है। जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी स्थित पीर वाली गली निवासी मनोज पेशे से ट्रक चालक हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे उनके बेटे शिवम (28) और आर्यन (20) टीपी नगर क्षेत्र में श्मशान घाट के सामने रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रही अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन का झटका लगने से आर्यन के सिर में गंभीर चोट आई और पैर की हड्डी टूट गई, जबकि शिवम का हाथ कटकर अलग हो गया था। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर टीपीनगर व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में आर्यन ने दम तोड़ दिया। शिवम की हालत में सुधार है। जिनका उपचार मेडिकल में चल रहा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आर्यन का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शिवम की हालत में सुधार है।