फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Compulsory to buy three kilos of sugar for free ration

Meerut News: मुफ्त राशन के लिए तीन किलो चीनी खरीदना अनिवार्य

Wed, 14 Jun 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 14 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Compulsory to buy three kilos of sugar for free ration
हस्तिनापुर। सरकार द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी गरीब कल्याण योजना के तहत जून में निशुल्क राशन लेने के लिए तीन किलो चीनी खरीदना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राशन एजेंसी संचालकों को भी शासन की गाइड लाइनों के आधार पर निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


शासन की ओर से जारी हुए आदेश के तहत तीन किलो प्रति कार्ड पर चीनी के लिए कार्ड धारक को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से रुपये चुकता करने पड़ेंगे। चीनी की निर्धारित कीमत देने के साथ ही कार्ड धारकों को निशुल्क राशन मुहैया कराया जाएगा। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 13 से 22 जून तक पात्रों को लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि राशन दुकानों पर प्वाइंट आफ सेल से आधार बेस राशन वितरित किया जाएगा। मशीन में आधार कार्ड प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर वितरण के अंतिम दिन पंजीकृत मोबाइल पर आई ओटीपी की मदद से उपभोक्ता को राशन दिया जा सकेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो इसे लेकर कोटेदारों को सजग किया गया है। कोई भी उपभोक्ता वंचित न हो इसे सुनिश्चित कराया जाएगा। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed