फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Comprehensive Grievance Redressal Day: Three out of 40 issues resolved.

संपूर्ण समाधान दिवस : 40 में से तीन समस्याओं का निस्तारण

Sat, 18 Jul 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Comprehensive Grievance Redressal Day: Three out of 40 issues resolved.
सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार ज्योति सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी 40 शिकायतों को सुनते हुए तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत और समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। तहसीलदार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि केवल कागजी निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान नायब तहसीलदार राहुल सिंह व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed