{"_id":"634b22ddcbbb366bf50a36d8","slug":"complaints-related-to-prime-minister-kisan-samman-nidhi-yojana-will-be-resolved-at-call-centers-city-news-mrt609747047","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल सेंटरों पर होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित शिकायतों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल सेंटरों पर होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित शिकायतों का समाधान
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो किसान कॉल सेंटर और हेल्प डेस्क पर जाकर इसका समाधान करा सकेंगे। 17 अक्तूबर से सभी विकासखंड क्षेत्रों में हेल्प डेस्क व कॉल सेंटर की स्थापना की जा रही है।
उप कृषि निदेशक ब्रजेश चंद्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सभी विकासखंडों पर हेल्प डेस्क और कॉल सेंटर बनाए जा रहे हैं। मुख्यालय से आदेशों के बाद यह निर्णय लिया जा रहा है। जिन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वे हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। हेल्प डेस्क पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक किसानों की समस्या सुनी जाएगी। दो शिफ्टों में इसमें कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। पहली शिफ्ट में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक सुनवाई की जाएगी। किसान आरजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा योजना के प्रचार-प्रसार व शिकायत सुनने के लिए एक बस को भी क्षेत्र में लगाया जाएगा, जो कार्यालय से प्रतिदिन संचालित होगी।