{"_id":"6a7f1a9e372635b03a067961","slug":"complaint-regarding-irregularities-in-ration-distribution-in-jhadaka-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113157-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: झड़ाका में राशन वितरण में धांधली की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: झड़ाका में राशन वितरण में धांधली की शिकायत
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव पंचायत झड़ाका में राशन वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर धांधली और अपात्रों के राशन कार्ड बनाए जाने का आरोप लगाते गांव निवासी रूपेश कुमार ने अन्य ग्रामीणों के साथ उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को शिकायत पत्र सौंपी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत झड़ाका की राशन डीलर द्वारा मृतकों और विवाहित लड़कियों की यूनिटों को अब तक राशन कार्ड से नहीं हटवाया गया है। उनका राशन स्वयं हड़पा जा रहा है। पात्र और संपन्न लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीब व पात्र कार्डधारकों की यूनिटें काटकर दी जा रही हैं। आरोप है कि आर्थिक रूप से सक्षम, पक्के मकान और चारपहिया वाहन वाले संपन्न अपात्र लोग नियमों को ताक पर रखकर सरकारी राशन का लाभ उठा रहे हैं। वास्तविक जरूरतमंद व गरीब मजदूर वर्ग इस योजना से वंचित हैं। शिकायतकर्ताओं ने इस फर्जीवाड़े की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने, अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने और पात्र गरीबों के नए कार्ड बनवाए जाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में रूपेश कुमार, करतार सिंह, सुखपाल, गगन, अनूप, आयुष, मोहन सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे। उप जिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।