फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint lodged with the SDM regarding temple property.

Meerut News: मंदिर की संपत्ति को लेकर एसडीएम से शिकायत

Thu, 25 Jun 2026 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with the SDM regarding temple property.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बिनौली रोड स्थित मंदिर महादेव कमेटी के पदाधिकारियों ने मंदिर की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास, प्रबंधन कार्यों में हस्तक्षेप और सुरक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। समिति ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

समिति के प्रधान मंगत सिंह पाल ने बताया कि मंदिर महादेव कमेटी एक पंजीकृत संस्था है, जो मंदिर के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों का संचालन करती है। उनका आरोप है कि कुछ लोग मंदिर के प्रबंधन और संपत्ति पर अवैध नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को मंदिर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है तथा विरोध करने पर धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय कर दिया गया है और उनकी वायरिंग से भी छेड़छाड़ की गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed