फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint lodged with Lokayukta, investigation conducted, statements recorded

Meerut News: लोकायुक्त में शिकायत, जांच में अभिलेख खंगाले, दर्ज किए बयान

Sun, 31 May 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with Lokayukta, investigation conducted, statements recorded
- नगर पालिका में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। नगर पालिका में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में लोकायुक्त के समक्ष की गई शिकायत की जांच के लिए गठित समिति ने जांच की। टीम ने कई घंटों तक संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की और शिकायतकर्ता समेत अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान पालिका कार्यालय में दिनभर हलचल का माहौल बना रहा।
आदर्श नगर गंज बाजार निवासी दीपक निराला ने नगर पालिका में मशीन क्रय, टेंडर प्रक्रिया, बायोमेट्रिक हाजिरी, सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान, बिना प्रस्ताव कराए गए कार्यों, नाला निर्माण, कूड़ा निस्तारण तथा डीजल खरीद में कथित अनियमितताओं की शिकायत लोकायुक्त उत्तर प्रदेश से की थी। शिकायत को गंभीर मानते हुए लोकायुक्त कार्यालय से मामले की जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की। समिति में लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश जल निगम (निर्माण) के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जांच समिति शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची और शिकायत में उठाए गए बिंदुओं से संबंधित अभिलेखों का जांचा परखा।
विज्ञापन

जांच के दौरान टेंडर फाइलें, भुगतान संबंधी रिकॉर्ड, कार्यों की स्वीकृतियां और अन्य दस्तावेज खंगाले गए। समिति ने शिकायतकर्ता दीपक निराला से भी जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए। इसके अलावा पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर उनका पक्ष जाना। कर्मचारियों के अनुसार जांच समिति ने कई मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज और स्पष्टीकरण भी मांगे हैं। अब समिति दस्तावेजों, बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed