फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Compilation center ready, waiting for answer sheets

Meerut News: संकलन केंद्र तैयार, उत्तर पुस्तिकाओं का इंतजार

Tue, 24 Jan 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 24 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Compilation center ready, waiting for answer sheets
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की अगले महीने होने वाली परीक्षा की तैयारी में विभाग जुटा है। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली को संकलन केंद्र बनाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचेगी, जिन्हें संकलन केंद्र पर बनाए गए कोठार में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड की परीक्षा हो चुकी है। 21 जनवरी से विद्यालयों में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। 28 जनवरी तक सभी विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी करने के परिषद ने निर्देश दिए हैं। जल्द ही परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। संकलन केंद्र पर कोठार तैयार किया गया है, जिसमें उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित रखी जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। परिषद की तरफ से जल्द ही उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला नियंत्रण कक्ष से जुड़े सभी परीक्षा केंद्र

शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिले में 36 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों को जिला नियंत्रण कक्ष से जोड़ने का कार्य पूरा हो गया है और इसकी जांच भी हो चुकी है। अब परीक्षा केंद्रों को मंडलवार लखनऊ के नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed