फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Company Secretary June -2020 session examinations from August 18

कंपनी सेक्रेट्री जून-2020 सत्र की परीक्षाएं 18 अगस्त से

Tue, 16 Jun 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Company Secretary June -2020 session examinations from August 18
मेरठ। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने कोविड-19 के कारण सीएस फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव प्रोफेशनल प्रोग्राम और सदस्यता के बाद की योग्यता पीएमक्यू जून-2020 सत्र की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पहले ये परीक्षाएं छह जुलाई से 16 जुलाई के बीच होनी थीं। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग के मुताबिक किसी भी अन्य पाठ्यक्रम की तरह ही कंपनी सेक्रेटरी कोर्स का अपना सेट पैटर्न, सिलेबस और परीक्षा होती है। लेकिन सामान्य कॉलेज या विवि की परीक्षाओं एवं सीएस की परीक्षाओं में जो अंतर होता है, वह यह है कि सीएस परीक्षाएं साल में दो बार होती हैं, जोकि देश के अलावा दुबई में भी आयोजित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए सीएस एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल की परीक्षाएं अब 18 से 28 अगस्त 2020 के बीच आयोजित की जाएंगी। सीएस फाउंडेशन की परीक्षाएं 27 एवं 28 अगस्त को होगी। एसईईटी की 17 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब 29 अगस्त को होगी। नई परीक्षा समय सारिणी संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed