{"_id":"646537c5700df099730777c5","slug":"company-is-increasing-the-prices-of-medicines-treatment-is-expensive-meerut-news-c-14-1-mrt1002-223714-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कंपनी बढ़ा रहीं दवाओं के दाम, इलाज महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कंपनी बढ़ा रहीं दवाओं के दाम, इलाज महंगा
विज्ञापन
मेरठ। जिला मेरठ केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन ने दवाओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में डाक द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्ञापन भेजा। संगठन ने आरोप लगाया कि कंपनियां मनमाने ढंग से दवाओं के रेट बढ़ा रही हैं। ऐसे में इलाज महंगा होता जा रहा है।
महामंत्री रजनीश कौशल ने कहा कि प्रदेश में सभी दवा कंपनियों की एमआरपी एक समान होनी चाहिए। ब्रांड के नाम को खत्म करके दवाएं सिर्फ साल्ट के नाम से बेचने की इजाजत दी जानी चाहिए। डाॅक्टर को सिर्फ दवा लिखने की अनुमति दी जाए। चिकित्सक को दवा बेचने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर चिकित्सक दवा लिखे तो प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध हो या ऐसी दवा लिखे जिसके दाम वाजिब हों। अस्पताल भी सस्ती दवाएं लिखें। ब्यूरो