फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Companies should recall stocks of banned drugs: Gopal Agarwal

प्रतिबंधित दवाओं का स्टॉक वापस लें कंपनियां : गोपाल अग्रवाल

Sun, 21 Jun 2026 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 21 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Companies should recall stocks of banned drugs: Gopal Agarwal
दवा विक्रेता संगठन ने 15 दिन में भुगतान लौटाने की मांग की, उत्पादों के बहिष्कार की चेतावनी दी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रिटेल केमिस्ट एवं डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने दवा निर्माता कंपनियों से प्रतिबंधित युगल दवाओं के बाजार में मौजूद स्टॉक को वापस लेने की सरल प्रक्रिया अपनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कंपनी प्रतिबंधित दवाओं का माल वापस लेने में आनाकानी करती है तो भविष्य में ऐसी कंपनियों के उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा। किसी भी सरकारी कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।
उन्होंने कहा कि इन दवाओं के स्टॉक की वापसी और उसके मूल्य की भरपाई की पूरी जिम्मेदारी दवा निर्माता एवं विपणनकर्ता कंपनियों की है। उन्होंने बिना वैज्ञानिक आधार और विशेषज्ञों की सलाह के ऐसे युगल संयोजनों के निर्माण को मुनाफाखोरी की प्रवृत्ति बताया है। संगठन ने सरकार से भी मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार के हानिकारक युगल संयोजनों के निर्माण की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन

महामंत्री राजेंद्र सैनी ने दवा निर्माताओं की संस्थाओं ओपीपीआई और इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन को पत्र भेजकर अपने सदस्यों के लिए माल वापसी की स्पष्ट और सरल प्रक्रिया तय करने और इसकी जानकारी स्टॉकिस्टों को उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही कहा गया है कि संबंधित स्टॉक का भुगतान 15 दिनों के भीतर स्टॉकिस्टों को वापस किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed