फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commuters facing trouble reaching the weekly vegetable market due to the bad road.

Meerut News: खराब रास्ते से साप्ताहिक सब्जी मंडी में आने-जाने वाले परेशान

Fri, 04 Sep 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Commuters facing trouble reaching the weekly vegetable market due to the bad road.
रोहटा। गांव पूठखास में साप्ताहिक बाजार के जाने वाले रास्ते पर हुआ कीचड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। क्षेत्र के पूठखास गांव में शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक सब्जी मंडी में खराब रास्ते के कारण ग्रामीणों, दुकानदारों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन प्रभावित है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है।

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को साप्ताहिक मंडी में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सब्जी खरीदने और बेचने पहुंचते हैं। रास्ता खराब होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ ही दोपहिया और अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव के कारण परेशानी बढ़ जाती है। मंडी से जुड़े दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की स्थिति लंबे समय से खराब है। गड्ढों के कारण वाहन फिसलने से हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से रास्ते की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि साप्ताहिक मंडी में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए रास्ते को दुरुस्त कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed